बीएचयू में छात्रा से रैगिंग के बाद हो रहा छात्रों में बवाल, मौके पर पुलिस
फर्स्ट ईयर की छात्रा से रैगिंग के बाद थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स ने लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के छात्र विश्वजीत की पिटाई कर दी थी और उसे बिरला हॉस्टल भी ले गये थे।
वाराणसी। यूपी के वाराणसी में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बीएचयू में छात्रा की रैगिंग से शुरू हुआ विवाद शाम होते-होते बवाल में बदल गया। फर्स्ट ईयर की छात्रा से रैगिंग के बाद थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स ने लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के छात्र विश्वजीत की पिटाई कर दी थी और उसे बिरला हॉस्टल भी ले गये थे।

इसके बाद पुलिस और यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों ने दोनो पक्षों को शांत कर दिया था। इस मामले में दो छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। यही विवाद शाम होते ही फिर शुरू हो गया। जब सभी स्टूडेंट हॉस्टल में आ गए तो लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के स्टूडेंट सड़कों पर आ गए और बिरला के स्टूडेंट्स को धमकी देने लगे। यही नहीं सैकड़ों की संख्या में ये स्टूडेंट्स हाथो में डंडे और रॉड भी लिए हुए थे।

जैसे ही बिड़ला के स्टूडेंट्स सामने आए दोनो पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर और लंका थाने की फोर्स के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी और स्थिति को कंट्रोल में करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications