हरदोई: जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बनी विवाद की वजह, सत्ता परिवर्तन ने दी हवा
अब जब प्रदेश में योगी राज है तो भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा और इन लोगों ने मुकेश अग्रवाल को जिला पंचायत की कुर्सी पर बैठने नहीं दिया। जिससे सपा के लोगों और भाजपा सदस्यों में झड़प भी हुई।
हरदोई। जिला पंचायत सदस्यों में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा समर्थक सदस्यों ने एक सुर में अपना विरोध जाहिर किया। दरअसल पंचायत सदस्यों ने हुंकार भरते हुए आला अधिकारियों के सामने सपा में जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा अग्रवाल पर ये आरोप लगाया कि उनकी कुर्सी कोई और संभाले हुए है।

बता दें कि मीरा अग्रवाल की बजाए इस कुर्सी पर मुकेश अग्रवाल बैठा करते थे। आरोप है कि चूंकि मुकेश अग्रवाल राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के भाई हैं इसलिए सपा सरकार में उनकी चलती आ रही थी। लेकिन अब जब प्रदेश में योगी राज है तो भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा और इन लोगों ने मुकेश अग्रवाल को जिला पंचायत की कुर्सी पर बैठने नहीं दिया।


इस पर सपा के लोगों और भाजपा सदस्यों में झड़प भी हुई। इस मौके पर मौजूद आला अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस बार भाजपा से विधायक मानवेंद्र सिंह मानो, भाजपा सांसद अंशुल वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी समेत तमामल आला अधिकारी भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications