राशन डीलर से परेशान थे लोग, पानी की टंकी पर चढ़कर बोले-राशन दो नहीं तो कूद जाएंगे

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में राशन डीलर परेशान होकर लाभार्थी पानी की टंकी पर चढ़कर राशन डीलर के खिलाफ विरोध जताने लगे। लाभार्थियों ने राशन डीलर की मनमानी और राशन न मिलने के कारण काफी बार अफसरों से शिकायत भी की। लेकिन अफसरों की हीलाहवाली के चलते करीब नौ महिलाएं और पुरुष पानी की टंकी पर चढ़ गए और राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। इतना ही नहीं, लाभार्थियों ने प्रशासन को धमकी भी दी। लोगो ने कहा कि अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो यहां से कूद कर अपनी जान दें देगे।

Distressed people climbed on water tank in etawah

लाभार्थियों चढ़े पानी की टंकी पर
इटावा जिले के वैदपुरा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के लोगो ने राशन डीलर प्रबल प्रताप यादव के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। इतना ही नही रामनाथ गांव में बनी पानी की टंकी पर दो महिलाए और सात पुरुष चढ़ गए। टंकी पर चढ़कर लोगो ने डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगो का कहना था कि राशन डीलर पिछले काफी दिनों से राशन नहीं दे रहा है। इस बात की शिकायत संबंधित अधिकारियों से भी गई। लेकिन इस मामले में अधिकारियों ने कोई कार्यवाई नही की। लोगो ने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम लोग यहां से कूद कर अपनी जान दे देगे। मौके पर पहुंची पुलिस के काफी समझाने के बाद भी वह लोग पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरे और उच्च अधिकारी को मौके पर बुलाने की बात करते रहे।

टंकी पर चढे़ लोगों से प्रशासन में मची खलबली
वही इस मामले में इटावा प्रशासन को जब पता चला तो प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फालन में मुख्यालय से एसडीएम सिदार्थ, सीओ सैफई, एसओ वैदपुरा समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। जो पानी की टंकी पर चढे़ ग्रामीणों को उतारने में जुट गए। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझा उतारा जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+