सोशल मीडिया पर मोदी-योगी के लिए कहे अपशब्द, वीडियो से माहौल बिगाड़ने की कोशिश

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भड़काऊ वीडियो पोस्ट करके लोगों में फूट डालने की कोशिश हो रही है। इस वीडियो के वायरल होने से जिले में शांति भंग की कोशिश की जा रही है। दरअसल रेड जोन में वक्फ की दीवार टूटने के बाद लोगों के बीच तनाव और बिगड़े माहौल का एक वीडियो तैयार किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इस आपत्तिजनक वीडियो को काशी विकास समिति नामक कम्युनिटी पेज पर शेयर कर और लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा है।

disputed video goes viral on social media in varanasi0

इसमें एक महिला प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रशासन पर गाली गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। तरीके से बनाया गए इस वीडियो में एक माइक भी दिखाई दे रहा है। जिससे देखा जा रहा है कि वीडियो काफी प्रोफेशनल तरीके से बनाया गया है। ये विवादित वीडियो काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में चल रहे ध्वस्तीकरण के दौरान बृहस्पतिवार की रात हुए विवाद के दौरान एक वीडियो तैयार किया गया है।

सोशल मीडिया पर बिना एडिट किया ये वीडियो दो मिनट दो सेकेंड वायरल कर दिया है। शुक्रवार की रात 12.37 मिनट पर यह वीडियो बिना एडिट के ही काशी विकास समिति के कम्युनिटी पेज पर भी अपलोड किया गया। वहीं इस वीडियो पर डीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले पर उन्होंने एसएसपी से बात की है। वीडियो किसने बनाया और वायरल किया है, इसकी जांच होगी। लोगों के बीच माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

काशी विकास समिति के कोआर्डनेटर गुलशन कपूर ने कहा कि कुछ लोगों ने कलाकारी करके ये वीडियो तैयार किया है और समिति की ओर से वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को मांग रखेंगे।

ये भी पढ़ें- यूपी पीसीएस 2018: परीक्षा में एक बार फिर पूछे गए गलत सवाल, आयोग ने कहा किसी का नहीं होगा नुकसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+