यूपी: बुढ़ाना थाने में भिड़ी मां-बेटी, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना कोतवाली में एक महिला और उसकी बेटी थाने में ही एक दूसरे से भिड़ गई। मां-बेटी के आपस में लड़ने से हंगामा हो गया, मौके पर अफरातफरी मच गई। किसी तरह से महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों का बीच बचाव कर शांत कराया। वहीं, झगड़े का कारण बने प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया।

क्या था मामला
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फनगर कस्बे की एक युवती की शादी करीब पांच साल पहले दिल्ली के निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का अपने मायके में ही पड़ोस में रहने वाले एक अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब 15दिन पहले बेटी अपने प्रेमिका के साथ घर से फरार हो गई थी। शनिवार को वह अपने प्रेमी के साथ बुढाना कोतवाली पहुंची। उसी दौरान महिला के परिजन भी थाने में पहुंच गए।

मां-बेटी थाने में भिड़ी
बता दें कि मां-बेटी के साथ महिला का प्रेमी भी बुढ़ाना कोतवाली पहुंच गया। इस दौरान वहां पहुंची युवती की मां ने थाने में ही अपनी बेटी की पिटाई शुरू कर दी, जिससे थाने में अफरा तफरी मच गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल मामले को जहां शांत कराया तो वही कार्रवाई करते हुए विवाहिता महिला के प्रेमी को हिरासत में लेकर धारा 151 में चालान कर दिया।
प्रेम प्रसंग का है मामला
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि महिला और उसकी बेटी थाने पहुंची थी। युवती का किसी के साथ प्रेम प्रसंग है। परिजनों को यह बात पसंद नहीं है। दोनों के बीच थाने में कहासुनी होने पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इस मामले में सीओ बुढ़ाना को दी गई हैं जांच
एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि बुढ़ाना कोतवाली में एक महिला के द्वारा अपनी बेटी के साथ डांटने फटकारने वाली जैसी घटना सामने आई है। महिला का आरोप था की उसकी बेटी उसके कहे अनुसार कार्य नहीं करती। इस संबन्ध में एसएचओ बुढ़ाना और सीओ बुढ़ाना को पूरी जांच करने के लिए कहा गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications