UP News: गजब! बहू के Jeans-Tshirt न पहनने पर बवाल, सास ने कहा- "घर तब आना जब मॉडर्न कपडे..."
ताजनगरी आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में सास बहू के बीच कपड़ों को लेकर झगड़े का गजब मामला सामने आया है। इस मामले में सास और बहू के बीच इस बात को लेकर विवाद है कि बहू जींस-टॉप न पहनकर साड़ी पहनती है, जबकि सास का कहना है कि बहू शहर में जींस-टीशर्ट पहनकर रहे। लेकिन बहू ग्रामीण परिवेश से आई है, इसलिए उसे जींस पहनना पसंद नहीं है।
दरअसल, करीब सवा साल पहले एत्मादपुर क्षेत्र की एक युवती की शादी हरीपर्वत क्षेत्र के निजी कंपनी में नौकरी करने वाले एक युवक से हुई थी। अब युवती ने अपनी सास पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी सास उसपर जींस-टीशर्ट पहनने का दबाव बनाती है। युवती का कहना है कि वह ग्रामीण परिवेश से आती है, इसी कारण उसे साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन उसकी सास उसे साड़ी पहनने पर ताने मारती है।

बहू का कहना है कि जब वो अपनी सास की शिकायत अपने पति से करती है तो वह भी उसकी बात नहीं सुनता है। इस बात पर विवाद इतना बढ़ गया है कि मामला अब परिवार परामर्श केंद्र जा पहुंचा है। इस मामले में रविवार को दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी की गई, मगर बात नहीं बन सकी है। काउंसलर द्वारा अगली तारीख पर दोनों पक्षों को पुनः बुलाया गया है।

परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ अमित गौड़ का कहना है कि हमारे यहाँ आमतौर पर बहुत ही अजीब-अजीब मामले आते हैं, लेकिन ऐसा अनोखा मामला पहली बार आया है। आज के मॉडर्न युग में जहां पर बहुएं मॉडर्न होती जा रहीं हैं, वहीं कहीं न कहीं सास भी अब पीछे नहीं हैं। अब इस मामले में ही देख लीजिये, जिसमें सास का कहना है कि "इसे मै तब घर पर रखूंगी जब यह आज कल के कपडे पहनेगी। आज कल के कपडे जैसे जींस-टीशर्ट। अगर वो इस तरह के कपडे पहने तो सब कुछ अच्छा होगा और सामान्य चलेगा।" मगर बहू का कहना था कि वह धीरे-धीरे सुधार लाएगी।












Click it and Unblock the Notifications