ONE Championship ने तीन धुरंधर वर्ल्ड चैंपियनों के जबरदस्त मैचों का किया ऐलान, तीनों हैं एक से बढ़कर एक
मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship ने अपने अगले इवेंटों के लिए एक, दो नहीं बल्कि तीन-तीन वर्ल्ड चैंपियनों के बड़े धमाकेदरा मैचों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यहां यूरोप के तीन बड़े चैंपियन अपने-अपने विरोधियों को टक्कर देते हुए नजर आएंगे।
एक वर्ल्ड चैंपियन के मैच का ऐलान 17 अक्टूबर को होने वाले ONE SAMURAI 4 इवेंट के लिए किया गया तो वहीं दो मैचों की घोषणा 15 अगस्त को होने वाले ONE Fight Night 46 इवेंट के लिए की गई है।

जोनाथन हैगर्टी करेंगे अपने किकबॉक्सिंग खिताब की रक्षा
ब्रिटेन के मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी जापान के सुपरस्टार और पूर्व चैंपियन हिरोकी अकिमोटो के खिलाफ अपने खिताब को डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। 29 वर्षीय हैगर्टी के नाम 24-5 का करियर रिकॉर्ड और संगठन में 10-3 का लाजवाब आंकड़ा है।
उन्होंने नवंबर 2023 में इस बेल्ट को तब के MMA चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे को हराकर हासिल किया था। उसके बाद से लंदन निवासी एथलीट ने इसे दो मौकों पर डिफेंड किया है। वह लगातार दूसरी बार इसे जापान में होने वाले इवेंट में बचात हुए नजर आएंगे।
ऐतिहासिक वर्ल्ड चैंपियन की पहली परीक्षा
27 वर्षीय स्टेला हेमेट्सबर्गर 15 अगस्त को होने वाले ONE Fight Night 46 इवेंट की मुख्य फाइट में अपने खिताब का बचाव रूसी सनसनी नतालिया डियाचकोवा के खिलाफ करती हुई दिखेंगी। 10-1 के करियर रिकॉर्ड वाली हेमेट्सबर्गर ने संगठन में 5-0 का बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया है।
वह एक नहीं बल्कि दो खेलों, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग, की ONE वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने जैकी बुंटान को हराकर 2025 में मॉय थाई बेल्ट तो वहीं 2026 में किकबॉक्सिंग बेल्ट अपने नाम की थी। अब वह मॉय थाई खिताब की रक्षा करते हुए नजर आएंगी।
मौजूदा चैंपियन नए खेल में करेंगे आगाज़
मौजूदा ONE अंतरिम फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन निको कैरिलो किकबॉक्सिंग के खेल में नई पारी का आगाज़ करने जा रहे हैं। इस खेल में उनका सामना चीन के झोउ जियाचियांग से 15 अगस्त को होगा।
अपने घातक मुक्कों और किक्स से विरोधियों को चित करने वाले कैरिलो ने संगठन में आने के बाद 1,00,000 यूएस डॉलर का पहले कॉन्ट्रैक्ट जीता और फिर इसी साल फरवरी में मॉय थाई बेल्ट अपने नाम कर सपने को साकार किया।












Click it and Unblock the Notifications