दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर चली बीवी, खबर छपने के बाद मिली मदद

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिव्यांग पति का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पीठ पर पत्नी द्वारा ले जाने की खबर दिखाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा। खबर दिखाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दिव्यांग पति बदन सिंह और उसकी पत्नी विमला को एम्बुलेंस भेज घर से सीएमओ ऑफिस बुलाया और उसे ट्राय साइकिल दी।

खबर छपने के बाद जागा प्रशासन

खबर छपने के बाद जागा प्रशासन

मथुरा सीएमओ ऑफिस पर अपने पति को पीठ पर लेकर आने की खबर वनइंडिया द्वारा प्रमुखता से और सबसे पहले दिखाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा। खबर दिखाए जाने के बाद जिला अधिकारी के आदेश पर सीएमओ एस के त्यागी ने विमला और उसके दिव्यांग पति बदन सिंह को घर से एम्बुलेंस भेज कर सीएमओ ऑफिस बुलाया और उसे ट्राय साइकिल दी।

पीठ पर लादकर कैम्प ले गई थी बीवी

पीठ पर लादकर कैम्प ले गई थी बीवी

मामले के संज्ञान में आने के बाद जिला अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने कहा कि यह खबर मीडिया में आने के बाद प्रशासन के संज्ञान में आई। इस मामले को संज्ञान में लेने के बाद उसके पति को ट्राई साइकिल दी जा रही है। दरअसल महिला कैम्प में अपने पति का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आई थी जिस पर वो अपने पति का फोटो खिंचवाने ले गयी थी।

मीडिया का शुक्रिया अदा किया

मीडिया का शुक्रिया अदा किया

इस मामले में आदेश दे दिया गया है कि जब सर्टिफिकेट बनवाने का कैम्प लगे तब वहां उसका फोटो खींचने के लिए फोटोग्राफर की भी व्यवस्था हो, ये आदेश दे दिया गया है। इसके साथ ही बदन सिंह का विकलांग पेंशन भी बनवाने की भी व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन की तरफ से मिली मदद के बाद विमला और बदन सिंह दोनों ने मीडिया का शुक्रिया अदा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+