VIDEO: रात को मंदिर में रागिनी कलाकारों का फूहड़ डांस
दो महिला कलाकारों के साथ गायक ने जब मंच पर डांस करना शुरू किया तो कार्यक्रम देखने पहुंची महिलाओं के फूहड़ डांस देखकर होश उड़ गए। इस पर कुछ लोगों ने विरोध किया तो कुछ लोग बिना कुछ कहे वहां से चले गए।
मेरठ। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगासागर कॉलोनी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम पर सवाल उठ रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में रागिनी के साथ फूहड़ डांस हुआ और जमकर नोट भी उड़ाए गए। कार्यक्रम देखने पहुंची कुछ महिलाओं ने इसका विरोध भी किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से ये मामला गंगानगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
देखिए VIDEO...
दरअसल, गंगासागर कॉलोनी ए-ब्लाक स्थित मंदिर में सोमवार रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर रागिनी कलाकारों को आमंत्रित किया गया। आरोप है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम की आड़ में फूहड़ता भरा डांस हुआ। दो महिला कलाकारों के साथ गायक ने जब मंच पर डांस करना शुरू किया तो कार्यक्रम देखने पहुंची महिलाओं के फूहड़ डांस देखकर होश उड़ गए। इस पर कुछ लोगों ने विरोध किया तो कुछ लोग बिना कुछ कहे वहां से चले गए। कार्यक्रम के आयोजक वेद प्रधान ने डांस को सही ठहराते हुए कॉलोनी के कुछ लोगों पर बेवजह राजनीति करने का आरोप लगाया है।
Read more: VIDEO: बाढ़ ने बारात का रोका रास्ता, दूल्हा बोला- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे