6 मार्च से शुरू होगी वाराणसी से पंतनगर के लिए Direct Flight, 1.25 घंटे का होगा सफर, जानें डिटेल
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पंतनगर हवाई अड्डे के बीच Direct Flight सेवा शुरू किए जाने की घोषणा की गई है। इसका शुभारंभ 6 मार्च को किया जाएगा। 6 मार्च से इस रूट पर हवाई सेवा प्रारंभ हो जाएगी।
इसे लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराद आदित्य सिंधिया द्वारा भी रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी गई थी। सोमवार एयरलाइन द्वारा पंतनगर-वाराणसी फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया गया।

अयोध्या-देहरादून के बीच भी सीधी विमान
बताया जा रहा है कि 6 मार्च को ही देहरादून-अयोध्या, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी और देहरादून-अमृतसर के बीच सीधी विमान सेवा प्रारंभ की जाएगी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी और अयोध्या को उत्तराखंड के देहरादून तथा पंतनगर से जोड़ने के लिए काफी समय से मांग की जा रही थी।
अब इस हवाई रूट पर अलाइंस एयर द्वारा सीधी विमान सेवा प्रारंभ हो जाने के बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने के बाद यात्री और पर्यटक पंतनगर तथा देहरादून आसानी से जा सकेंगे।
अलायंस एयर शुरू करेगी विमान सेवा
जारी शेड्यूल के अनुसार अलायंस एयर की फ्लाइट 6 मार्च से सुबह 9:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट से पंतनगर के लिए उड़ान भरेगी। उसके बाद फ्लाइट 10:35 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
पंतनगर एयरपोर्ट से यही फ्लाइट दोपहर 11:15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी। यात्रियों को लेकर या फ्लाइट दोपहर 1:00 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगी।
इसी तरह वापसी में वाराणसी से यही फ्लाइट दोपहर 1:40 बजे वाराणसी से उड़ान भरने के बाद 3:25 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। पंतनगर एयरपोर्ट से यही फ्लाइट 3:50 बजे देहरादून के लिए उड़ान भरेगी जो 4:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
यह फ्लाइट सेवा 6 मार्च से शुरू होगी होगी। फ्लाइट शेड्यूल ऑनलाइन दिखना शुरू हो गया है लेकिन इसका किराया और अन्य जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। एयरलाइन से जुड़े लोगों का कहना है कि मंगलवार को पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications