परिवारवाद पर बोले अखिलेश- डिंपल यादव अब नहीं लड़ेंगी चुनाव
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पत्नी डिंपल यादव अब चुनाव नहीं लडेंगी। अखिलेश यादव ने कहा, 'अगर हमारा परिवारवाद है तो हम तय करते हैं कि अगली बार हमारी पत्नी चुनाव नहीं लड़ेंगी।' अखिलेश यादव ने यह बात छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक सभा के दौरान कही।

बता दें कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव अभी कन्नौज से सांसद है। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान डिंपल यादव ने समाजवादी पार्टी के लिए काफी जनसभाएं की थीं। वो अखिलेश यादव के बाद सपा की स्टार प्रचारक थीं।
समाजवादी पार्टी पर लंबे समय से परिवारवाद के आरोप लगते रहे हैं। रायपुर में सभा के बाद अखिलेश यादव से जब पत्रकारों ने एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव से परिवारवाद पर सवाल पूछा तो उन्होंने इसे सिरे से इंकार कर दिया साथ ही डिंपल यादव के अगला चुनाव नही लड़ने का भी ऐलान कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications