Train Accident: 'मैं बाल-बाल बच गया', गोंडा ट्रेन हादसे में जिंदा बचे युवा यात्री ने रोते हुए सुनाई आपबीती
Dibrugarh train Accident in Gonda: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी की चार एसी बोगियों समेत लगभग 10 डिब्बे पटरी से पलट गए , जिससे दो यात्रियों की मौत हो गई और बीस अन्य घायल हुए हैं।
इस हादसे में जीवित बचे एक यात्री का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो काफी घबराया हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही वो अपनी आप-बीती रोते हुए सुनता नजर आ रहा है।

एनडीटीवी ने इस शख्स के ट्रेन से जिंदा निकलने के तुरंत बाद का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रहा है कि ट्रेन दुर्घटना में मैं बाल-बाल बच गया।
ये युवा इस चंद सेकेंड के वीडियो क्लिप के जरिए अपने घर वालों को ये संदेश देना चाह रहा है कि वो बिलकुल सही सलामत है क्योंकि वीडियो में वो ये भी कह रहा है "मैं बाल-बाल बच गया। यह चमत्कार है कि मैं जीवित हूं। कृपया मेरे बारे में चिंता न करें। मैं सुरक्षित हूं।"
ये वायरल वीडियो ट्रेन के पटरी से उतरे चार वातानुकूलित डिब्बों के पास खड़े जीवित बचे व्यक्ति का है। उसके पीछे ट्रेन एक्सीडेंट का मंजर साफ नजर आ रहा है।
दोपहर ढाई बजे हुए ये हादसा
बता दें यूपी के गोंडा जिले में ये बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। गुरुवार को दोपहर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें एसी कोच भी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और बीस से अधिक लोगों के घायल हुए है।रेलवे अधिकारियों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार ट्रेन के डिब्बे दोपहर 2.35 बजे पटरी से उतर गए। रेलवे और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बचाव कार्यों की निगरानी के लिए दुर्घटनास्थल पर शाम तक मौजूद रहे। वहीं 40 सदस्यीय मेडिकल टीम और 15 एम्बुलेंस घटनास्थल पर हैं।
रेलवे बोर्ड ने ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं
कार्मशियल कंट्रोल: 9957555984
फुर्केटिंग (एफकेजी): 9957555966
मारियानी (एमएक्सएन): 6001882410
सिमलगुरी (एसएलजीआर): 8789543798
तिनसुकिया (एनटीएसके): 9957555959
डिब्रूगढ़ (डीबीआरजी): 9957555960
#WATCH | Visuals from Uttar Pradesh's Gonda, where coaches of the Dibrugarh-Chandigarh Express derailed. Rescue operation underway.
"One person has died in the incident, 7 injured " says Pankaj Singh, CPRO, North Eastern Railway pic.twitter.com/UyKlUsJFfx
— ANI (@ANI) July 18, 2024
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications