डायल 100 पर फोन मिलाकर कहा मेरे घर भूत...घर पहुंचकर पुलिस गई चौंक!

बीच-बीच में गाड़ी कभी पानी पीने के बहाने तो कभी पेशाब जाने के बहाने रुकती रही। मन ही मन पुलिस भूत के खुद ही भाग जाने का इंतजार कर रही थी लेकिन ये भूत था कि पूरी फुरसत से आया था!

हापुड़। थाना कंट्रोल रूम में बार-बार बज रहे फोन को जैसे ही पुलिसवालें ने उठाया, त्यों आवाज आई भूत...मेरे घर भूत...ये सुनते हुए पुलिसवाला हंसने लगा लेकिन आवाज में गंभीरता देखकर मामला समझने की कोशिश की तो पता चला कि भीमनगर मोहल्ले में एक शख्स के घर भूत आया है। डायल 100 पर इस तरह की शिकायत अनोखी है तो पुलिस ने भी भूत से निपटने की चुनौती स्वीकार कर ली और ये कहते हुए फोन रख दिया की हम पहुंच रहे हैं।

बीच-बीच में गाड़ी कभी पानी पीने के बहाने तो कभी पेशाब जाने के बहाने रुकती रही। मन ही मन पुलिस भूत के खुद ही भाग जाने का इंतजार कर रही थी लेकिन ये भूत था कि पूरी फुरसत से आया था!

बता दें कि मामला हापुड़ के एक मोहल्ले भीमनगर का है और फोन सुनते ही दहशत में थाना आ गया। अब भूत से निपटने के लिए पुलिस ये नहीं समझ पा रही थी की क्या तैयारियां की जाए। पुलिस की बंदूक, फोर्स सब एक झटके में बेकार समझ आने लगी। जैसे-तैसे पुलिस गाड़ी में बैठी और रवाना हुई। जैसे-जैसे गाड़ी भीमनगर मोहल्ले की तरफ बढ़ रही थी पुलिस की धड़कने बढ़ रही थीं। बीच-बीच में गाड़ी कभी पानी पीने के बहाने तो कभी पेशाब जाने के बहाने रुकती रही। मन ही मन पुलिस भूत के खुद ही भाग जाने का इंतजार कर रही थी लेकिन ये भूत था कि पूरी फुरसत से आया था!

अब तमाम हील-हुज्जत के बाद पुलिस को भीमनगर मोहल्ले के बताए गए पते पर पहुंचना ही पड़ा। ज्यों गाड़ी दरवाजे पर रुकी त्यों भूत का एनकाउंटर करने निकले पुलिसवालों के पैर डगमगाने लगे। लेकिन भला हो उस शख्स का जिसने दरवाजे पर ही बोल दिया की भूत नही बप्पा बउरा गए हैं। यानी झगड़ लिए हैं अपनी घरवाली से। इस घरेरू विवाद की जानकारी सुनते ही पुलिस का भूत उतर गया और एकदम से पुलिसवाले सिंघम बन गए। जान में जान जो गई थी!

{promotion-urls}

'मेरी प्यारी बिंदू' के लिए साथ-साथ परिणीता-आयुषमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+