जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर मथुरा के श्रीकृष्‍ण जन्‍मस्‍थल मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें VIDEO

Sri Krishna Janamsthan temple: कृष्‍ण की जन्‍मस्‍थली मथुरा में भगवान श्री कृष्‍ण का जन्‍मोत्‍सव का पर्व हर बार की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के पर्व पर मथुरा के कृष्‍ण जन्‍मभूमि मंदिर में मध्‍यरात्रि 12 बजे लड्डू गोपाल का जन्‍म होगा। भगवान श्रीकृष्‍ण के जन्‍मोत्‍सव का पल सक्षात देखने के लिए शाम से ही मंदिर में भक्‍तों की भीड़ जुटने लगी है।

Sri Krishna Janamsthan temple

जन्‍मोंत्‍सव का साक्षी बनने के लिए मथुरा के इस प्रसिद्ध मंदिर में देश-विदेश से बड़ी संख्‍या में भक्‍त पहुंचे हैं। मथुरा के इस मंदिर को भगवान के जन्‍म के उत्‍सव पर खूब सुंदर सजाया गया है। मंदिर ही नहीं मथुरा के अन्‍य मंदिर और गली-गली सजी हुई है। खासतौर पर श्रीकृष्‍ण के स्‍वागत के लिए मथुरा के इस श्रीकृष्‍ण जन्‍मस्‍थल मंदिर को दुल्‍हन की तरह सजाया गया है। रंगीन रोशनी और फूलों से पूरा मंदिर जगमगा रहा है।

मंदिर ही नहीं मथुरा में हर तरफ हरे कृष्‍णा हरे कृष्‍णा और राधे-राधे की गूंज सुनाई दे रही है। मथुरा के श्रीकृष्‍ण जन्‍मस्‍थान मंदिर में जन्‍मोंत्‍सव के मुख्‍य कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। वहीं मंदिर में जुटे कृष्‍ण भक्‍त नंदलाल के जन्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

अब कुछ ही घंटे में कान्‍हा का जन्‍म होने वाला है। जैसे-जैसे कान्‍हा के जन्‍म का समय नजदीक आ रहा है मंदिर में भक्‍तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर और शहर के चप्‍पे-चप्‍पे में भारी संख्‍या में पुलिस जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+