लाखों फैंस के दिलों पर किया राज, फिर अचानक क्यों छोड़ा जिंदगी का साथ? हैरान कर देगा मालती चौहान का आखिरी VIDEO

Malti Chauhan last video: इंस्टाग्राम पर रील बनाकर फेमस हुई मालती चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मालती देसी स्टाइल में रील बनाकर फेमस हुई थी। अब यूट्यूबर की मौत से पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मालती का देसी कंटेंट हुआ मशहूर
मालती उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर की रहने वाली थीं। उनके देसी कंटेंट को लोग बड़ा पसंद करते थे। इसी के चलते वे फेमस भी थीं। उनकी रील्स पर लाखों व्यूज भी आते थे। लेकिन मालती की अचानक मौत ने लोगों को तगड़ा झटका दिया। मालती की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

DEsi Style Youtuber Malti chauhan

पुलिस को हत्या का शक
बताते चलें कि भोजपुरी यूट्यूबर मालती का शव उसके घर पर ही फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। शव मिलने के बाद घरवालों को हत्या का शक हुआ, जिसके बाद पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पिता ने दामाद विष्णू समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और दहेज का केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक दामाद और बेटी का किसी बात को लेकर इससे पहले झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद से ही मालती डिप्रेशन में थी। अब पुलिस मालती के पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस को भी हत्या का शक है।

फैंस को गमगीन कर गईं मालती
बताते चलें कि मालती चौहान भोजपुरी में रील्स बनाया करती थीं। वो इंस्टाग्राम के साथ-साथ यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव थीं। अकसर पति संग वो देसी स्टाइल में वीडियोज बनाया करती थीं। यूट्यूब पर मालती के अच्छी खासी संख्या में फॉलोवर्स भी हैं। लेकिन जब फैंस को पता चला कि मालती इस दुनिया से चली गईं तो उन्हे तगड़ा झटका लगा। सब यही जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं कि सबको हंसाने वाली मालती आखिर इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर क्यों चली गईं। मालती के परिजनों ने तो हत्या का शक जताया है। अब देखना ये होगा कि पुलिस जांच में क्या सच सामने आता है।

यहां देखें मालती चौहान का आखिरी वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+