डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'JPNIC में नौटंकी करने गए थे अखिलेश यादव, सत्ता के बिना बेचैन हैं'
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर गेट बंद होने के और अनुमति न मिलने पर JPNIC में गेट फांदकर प्रवेश करने के मामले में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हमला बोला है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को लोकनायक जयप्रकाश की जयंती मनाने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल थोप कर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया, आज उसी के गोद में अखिलेश यादव बैठे हैं।

उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जयंती कार्यकम में शामिल होने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस इस देश से लोकतंत्र को समाप्त करने की सोच रखने वाली पार्टी है। उसी ने इस देश में 1975 में आपातकाल 25 जून को थोपने का काम किया। इस देश के लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने का प्रयास किया, लेकिन लोकतंत्र सेनानियों ने और देश की जनता ने यह बता दिया कि लोग तंत्र का जनक भारत है, भारत की नस नस में लोकतंत्र में लोकतंत्र है।
आगे उन्होंने कहा कि इसीलिए उसे समय कांग्रेस को लोगों ने उखाड़ फेंकने का काम उस समय भी हुआ था और मौजूदा समय में भी भारतीय जनता पार्टी कर रही है। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई प्रतिष्ठान का निर्माण का कार्य चल रहा है और उसमें कोई इस प्रकार से कार्यक्रम करने की अनुमति न मिले, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव वहां नौटंकी करने गए थे।
उन्होंने सवाल भी किया कि यह बताएं कि आज वे कांग्रेस की गोद में क्यों बैठे हुए हैं, जेपीजी के चरणों में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी नैतिक अधिकार नहीं है। अगर वह कांग्रेस की गोद में बैठे हैं, जिसने देश में आपातकाल थोपने का काम किया है, लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है।
यदि निर्माण के दौरान वहां अनुमति नहीं थी तो कार्यालय में मानते, लेकिन मनाने का अधिकार उनको नैतिक रूप से है ही नहीं। क्योंकि, आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले की विचारधारा के विरुद्ध कांग्रेस की गोद में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव बैठ गए हैं, इसलिए उनको यह लड़ाई लड़ने का नैतिक अधिकार नहीं है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव सत्ता के बिना बेचैन हैं।












Click it and Unblock the Notifications