Republic of Bharat विवाद पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, 'हम भारत माता की जय बोलते हैं, इंडिया माता की नही'

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को ट्वीट कर विरोधियों पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने विरोधियों के भयभीत होने की बात कही। साथ ही इनके गठबंधन को लेकर भी व्यंग किया। केशव प्रसाद मौर्य ने रिपब्लिक भारत विवाद पर विरोधियों को जवाब भी दिया।

उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में तीसरी बार मोदी सरकार आने का डर विपक्ष में साफ़ दिखाई दे रहा है। वह अभी से निराश व हताश हो चुकें हैं। उन्हें खुद पर भरोसा नहीं है। सारे विरोधी मिलकर वैश्विक नेता मोदी को पीएम पद से हटाना चाहते हैं। लेकिन देश की जनता इनके चरित्र को अच्छे तरह से जान चुकी है। जनता का पीएम मोदी पर अटूट विश्वास है जो हमेशा कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भी जनता कमल का बटन दबाकर मोदी सरकार को बनाने का काम करेगी।

deputy cm

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का ऐतिहासिक विकास हो रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत की अपनी अलग पहचान बनी है। विश्व ने भारत की नीतियों व योजनाओं की सराहना करने के साथ ही इसे स्वंय लागू भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+