डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का बड़ा दावा- देश भर में 40 लोकसभा सीट भी नहीं जीतेगी कांग्रेस, बताई खास वजह
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए मतदान हो चुका है। दूसरे चरण के चुनाव से पहले राजनीति पार्टियों के नेता जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और विपक्षी पार्टियों पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। वहीं अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कांग्रेस ने हमला बोलते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी देश भर में 40 लोकसभा सीटें भी नहीं जीतेगी।

यूपी की राजधानी लखनऊ में भाजपा के मीडिया वॉर सेंटर के उद्धघाटन के मौके पर मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम मौर्या ने कांग्रेस विरोधी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कांग्रेस पिछड़ा विरोधी पार्टी है, कांग्रेस आदिवासी विरोधी पार्टी है, कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है।
डिप्टी सीएम ने कहा इस पार्टी के असली चरित्र को प्रधानमंत्री मोदी ने उजागर कर दिया है। इससे कांग्रेस बौखला गई है। उन्होंने कहा पहले कांग्रेस की स्थिति 40 सांसद जीतने की भी नहीं थी अब इन्होंने उससे भी नीचे आने का रास्ता स्वयं बनाने का काम किया हैद्य।
इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 80 % लोग प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में आ रहे हैं, 20 फीसदी में सपा-बसपा-कांग्रेस है।"












Click it and Unblock the Notifications