BHU: केशव मौर्य बोले, सरस्वती के मंदिर को राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश

मिर्ज़ापुर। विंध्याचल पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां विंध्यवासनी का दर्शन-पूजन किया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केशव मौर्य ने बीएचयू मामले पर राजनीतिक पार्टियों की आलोचना करते हुए कहा कि बीएचयू को राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश की गई।

Deputy CM Keshav Maurya comment on incidents in BHU

उनका कहना था कि बीएचयू पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित सरस्वती का मंदिर है जिसे राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश की गई है।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बहुत जल्द बीएचयू की जो भी स्थिति थी, पूरी तरह से बहाल होगी। उन्होंने कहा कि बीएचयू जिसकी यूपी की प्रतिष्ठा है, राजनीतिक दल के तमाम साथियों से कहना चाहता हूँ कि बहुत मुद्दे हैं, भाजपा हर मुद्दे पर बहस करने के लिए तैयार है, शिक्षा के मंदिर को राजनीति का अखाड़ा न बनायें। जाँच कर कार्रवाई हो रही है। बीएचयू शिक्षा का मंदिर है, उसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बना सकते।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि विंध्यवासिनी धाम को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 15 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+