पाकिस्तानी से भारत आई Seema Haider पर जानिए क्या बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक?
Seema Haider News: सीमा गुलाम हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में है। सचिन के प्यार में पागल हुई सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से सरहद पारकर पाकिस्तान से भारत आ गई। प्यार में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है।
दरअसल, पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को लेकर देश की जांच एजेंसिया अलर्ट है और यूपी एटीएस सीमा हैदर और सचिन से लगातार पूछताछ कर रही है। तो वहीं, अब सीमा हैदर मामले में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान भी सामने आया है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करत हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश में हम लॉ-एंड ऑर्डर को बनाकर रखेंगे। किसी भी प्रकार के गैरकानूनी गतिविधि को हम बर्दाशत नहीं करेंगे। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो रही है। केंद्रीय एजेंसियां भी जांच कर रही है।'
Recommended Video
तो वहीं, यूपी एटीएस ने मंगलवार 18 जुलाई को पाकिस्तान से भारत आई सीमा गुलाम हैदर से 09 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए है, जिससे सीमा की मुश्किलें बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा हैदर ने खुलासा किया है कि उसका भाई पाकिस्तानी सेना में शामिल हो गया था।
लेकिन, उसे यह नहीं पता है कि वह इस वक्त पाकिस्तानी सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है या उसने सेना की नौकरी छोड़ दी है। वहीं उसके चाचा भी सेना में किसी बड़े पद पर हैं। सीमा हैदर (Seema Haider) के इस खुलासे के बाद से भारत की खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई है। साथ ही, सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
#WATCH उत्तर प्रदेश में हम लॉ-एंड ऑर्डर को बनाकर रखेंगे। किसी भी प्रकार के गैरकानूनी गतिविधि को हम बर्दाशत नहीं करेंगे। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो रही है। केंद्रीय एजेंसियां भी जांच कर रही है: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश… pic.twitter.com/K2ZC03871Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी खंगाला है। सीमा हैदर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े ज्यादातर दिल्ली एनसीआर के लोग है। ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि सीमा हैदर ने अपने फेसबुक अकाउंट से कई जवानों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी है।
वहीं, सीमा हैदर के पास से जो 2 पासपोर्ट मिले थे, उनमें नाम भी अलग-अलग है। एक में नाम सीमा तो दूसरे में सीमा हैदर लिखा है। एटीएम को जांच के दौरान सीमा हैदर के फोन से कई वीडियो और चैट के बारे में जानकारी हुई है। हालांकि, सीमा ने अपने फोन से कई वीडियो और करीब 700 के आसपास चैट डिलीट कर दी थी।
इसके अलावा ऐसी बातें भी सामने आ रही हैं कि सीमा सचिन से पहले दिल्ली एनसीआर के अन्य युवकों से भी बातचीत करती थीं। अब जांच एजेंसियों की निगाहें यूपी एटीएस की जांच पर निगाहें टिकी हुई है।
जानें कौन है पाकिस्तान महिला सीमा हैदर?
27 वर्षीय सीमा हैदर का पूरा नाम सीमा गुलाम हैदर है और पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। सीमा की शादी पाकिस्तान में गुलाम हैदर के साथ हुई थी। शादी के बाद पति गुलाम हैदर के साथ कराची में रह रही थी। उसका दावा है कि उनके पति ने उन्हें फोन पर तलाक दे दिया था। कोरोना काल के दौरान पबजी गेम खेलते हुए उसकी सचिन मीणा से दोस्ती हो गई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। सचिन के साथ रहने के लिए सीमा अवैध तरीके से भारत आ गई और सचिन से शादी कर हिंदू धर्म अपना लिया था।












Click it and Unblock the Notifications