डिप्रेशन के मरीज फार्मासिस्ट ने नग्न होकर अस्पताल में मचाया उत्पात
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नानौता कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा व फार्मेसी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक युवक ने नग्न होकर अस्पताल परिसर में हंगामा खडा कर दिया। जिसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दिमागी तौर पर तनाव से ग्रसित फार्मासिस्ट को बमुश्किल सीनियर चिकित्सकों ने समझाकर शांत कराया।

बता दें कि गुरूवार की दोपहर बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानौता में तैनात फार्मेसिस्ट की प्रैक्टिस कर रहे एक युवक ने नग्न होकर हंगाम करना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक युवक अपने सारे कपड़े उताकर अस्पताल के गेट पर बाहर गंगोह रोड तक आ गया। जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम जुट गया। अस्पताल में उपचार कराने आ रही महिलाओं व तीमारदारों को युवक को नग्न अवस्था में देखकर भारी शर्मिन्दगी का सामना करना पडा। काफी देर तक ट्रेनी फार्मेसिस्ट का हंगामा चलने के बाद अस्पलात में कार्यरत सीनियर चिकित्सकों ने उसे बमुश्किल पकड़कर एक कमरे में बंद किया व उसे कपड़े पहनाए। एक सीनियर फार्मेसिस्ट ने बताया कि उक्त युवक मनोज पुत्र राजपाल निवासी मच्छरहेडी थाना गंगोह ने करीब दो साल पूर्व शोभित यूनिवर्सिटी से फार्मेसिस्ट का कोर्स किया था। जिसके बार युवक ने एक माह की ट्रेनिंग अस्पताल से प्राप्त की थी। अब पुनः तीन दिन पूर्व वह अस्पताल में आया था। कुछ दिनों के लिए अस्पताल में प्रेक्टिस करने की बात कहकर यहां पर कार्य कर रहा था। बताया कि युवक शायद मानसिक तनाव में आ गया है। जिसके चलते उसने ऐसा किया है। मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गौरतलब है कि उक्त युवक सुबह करीब 11 बजे थाने पहुंचकर थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव से भी उलूल-जुलूल बातें कर रहा था। काफी देर तक बड़बडाने के बाद युवक थानाध्यक्ष को आशीर्वाद देकर चला गया। वहीं अस्पताल परिसर में भी युवक सबको आशीर्वाद देने की बात कर रहा था। हंगामा कर रहे युवक मनोज ने बताया कि उसने गुरूवार की सुबह की अपना सिर मुंडवाया है और सिर बाल काटने वाले नाई को भी 201 रूपए देकर आया है। इतना ही नहीं दिमागी रूप से दिवालिया हो चुका युवक अपने सिर के मूंडे गए बालो को भी एक पॉलीथीन में भरकर अपने साथ ले आया है। युवक की हरकतों को देखकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे है। उधर, सीएमओ बीएस सोढी का कहना है कि अगर अस्पताल में नग्न होकर हंगामा किया गया है तो यह बेहद गलत है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications