Dengue के बढ़ते केस को लेकर सतर्क हुई योगी सरकार, फुल पैंट-शर्ट पहनने के छात्रों को दिए निर्देश

Dengue के बढ़ते केस को लेकर सतर्क हुई योगी सरकार, फुल पैंट-शर्ट पहनने के छात्रों को दिए निर्देश

dengue cases in up: डेंगू के मामले उत्तर प्रदेश में बढ़ते जा रहे है, जिसे लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सर्तक हो गई है। डेंगू के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने 12वीं तक के सभी छात्र-छात्रों के लिए के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस एजवाइजरी के मुताबिक, 12 12वीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल परिसर में पूरी बाजू की शर्ट और पैंट पहनने के निर्देश दिए गए है।

dengue cases in up

डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा है। भेज गए पत्र में कहा गया है कि डेंगू और चिकनगुनिया के प्रदेश में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी स्कूलों में साफ-सफाई कराई जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए की कहीं भी जलभराव न होने पाए।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पत्र में सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और टीचरों को कहा गया है कि वह सभी छात्र-छात्राओं को पूरी बांह की शर्ट और फुल पैंट पहनकर आने का निर्देश दें। इतना ही नहीं, अगर स्कूल परिसर के आसपास कहीं भी पानी जमा है तो, उसमें कीटनाशक का छिड़काव कराएं। इस काम के लिए गांवों में ग्राम प्रधान और शहरों में इलाके के मैंमबर की भी मदद ली जा सकती है।

डेंगू से ऐसे करें बचाव
- मच्छररोधी क्रीम, स्प्रे, मैट्स, क्वाइल का इस्तेमाल करें।
- सोने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग में लाएं।
- शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें।
- घर के आसपास पानी न इकट्ठा होने दें।
- बुखार आने पर डाक्टर को दिखाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+