Kannauj Encounter: कांस्टेबल सचिन राठी के परिजनों की मांग.. मिले शहीद का दर्जा, बदमाशों की मौत भी..
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में मुठभेड़ के दौरान जान गवाने वाले कांस्टेबल सचिन राठी के परिवार ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि मृतक कांस्टेबल को शहीद का दर्जा दिया जाए और जिन लोगों ने यह काम किया है, उनका सफाया होना चाहिए। परिजनों का कहना है कि उन बदमाशों को भी ऐसी ही मौत मारना चाहिए।
दरअसल, 27 वर्षीय मृतक कांस्टेबल सचिन राठी मुजफ्फरनगर जनपद की बुढाना कोतवाली क्षेत्र स्थित शाहडब्बर गांव के रहने वाला थे। मृतक कांस्टेबल सचिन राठी सन 2018 - 19 की भर्ती के दौरान पुलिस में भर्ती हुए थे। सचिन राठी लंबे समय से कन्नौज जनपद में ही तैनात थे। उनके परिवार में मां गीत, पिता वेदपाल, बड़ा भाई जतिन और छोटी बहन छोटी है। बताया जा रहा है कि फरवरी माह में सचिन राठी की शादी होने वाली थी।

वहीं इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मृतक कांस्टेबल सचिन राठी के चाचा देवेंद्र राठी ने बताया कि अभी दो-तीन दिन पहले वह छुट्टी पर आ रहा था। उनकी सरकार से अपील है कि सचिन राठी को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। साथ ही जिन लोगों ने यह काम किया है, उनका सफाया होना चाहिए। अन्य परिजनों का भी यही कहना है कि आरोपी बदमाशों कों भी ऐसी ही मौत मारना चाहिए। उनका साफतौर पर कहना है कि "जिस तरह हमारा गया है, उसी तरह आरोपी भी जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications