Delhi Trade Fair: दिल्‍ली में इंटरनेशलन ट्रेड फेयर में पहुंचे सीएम योगी, यूपी की जमकर की तारीफ

देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में बीते मंगलवार को इंटरनेशनल ट्रेड फयेर की शुरूआत हुई। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) द्वारा 14 से 27 नवंबर तक आयेाजित 42वें 'भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला' के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्‍य अतिथि के तौर पर शुक्रवार को पहुंचे थे।

CMyogi in delhi

इस ट्रेड फेयर में मुख्‍यमंत्री योगी आदिज्‍यानाथ ने उत्‍तर प्रदेश के द्वारा इस क्षेत्र में किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी देते हुए कहा

उत्तर प्रदेश ने इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के क्षेत्र में पिछले 5-6 वर्षों में बहुत कुछ नया किया है। खासतौर पर वोकल फॉर लोकल में उत्तर प्रदेश के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट ने राज्य को निर्यात के एक हब के रूप में स्थापित करने में मदद की तो लाखों नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार की सुविधाएं भी यहां से विकसित हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा

उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक एमएसएमई आधार वाला राज्य बना है। एमएसएमई क्षेत्र ने प्रदेश में औद्योगीकरण का एक नया माहौल दिया है। कोरोना काल में 40 लाख प्रवासी कामगार व श्रमिक उत्तर प्रदेश वापस आए थे। इन सभी श्रमिकों के लिए एमएसएमई इकाइयों ने रोजगार उपलब्ध कराया। प्रदेश के ओडीओपी कृषि, हेल्थ, आईटी/आईटीईएस तथा फार्मा आदि के उत्पादों के शोकेस के लिए विगत सितम्बर माह में ग्रेटर नोएडा में यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया गया था। इसमें 70 हजार से अधिक बायर्स आए थे तथा कुल फुटफॉल 04 लाख से अधिक था।

बता दें दिल्‍ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम जहां पर हाल ही में जी 20 का आयोजन किया गया था, वहीं पर अब ये अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर का व्‍यापार मेला आयोजित किया गया है। इस बार इस ट्रेड फेयर की थीम वसुधैव कुटुंबकम रखी गई है।

इस ट्रेड फेयर में 13 देशों के साथ 25 राज्य समेत देश-विदेश के 3500 प्रतिभागी भाग लेने पहुंचे हैं। इस ट्रेड फेयर में इस बार पार्टनर बिहार और केरल राज्‍य है वहीं मेले में फोकस राज्य दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+