पेड़ से लटकी मिली नाबालिग की लाश, क्या प्रेमिका के डॉक्टर पिता ने मारा?
यूपी के मऊ जिले में एक नाबालिग की पेड़ से लटकती लाश मिली है। आरोप है कि युवक की प्रेमिका के पिता ने इसकी हत्या की और फिर लाश को यहां पेड़ से लटका दिया।
मऊ। थाना सरायलखंसी के अंतर्गत खुरहट बाजार के पास रोड के किनारे एक नाबालिक युवक की लाश लटकती देख पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि एक युवक का शव फांसी के फंदे से झूल रहा है और उसके शरीर पर जख्मों के निशान है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस नाबालिग युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि युवक का नाम आशीष यादव है जिसकी उम्र लगभग 15 से 16 वर्ष है। युवक के परिजनों द्वारा शरीर के अनुसार अगर किसी को नामजद किया जाता है तो हमारी पुलिस टीम तैयार है और तुरंत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि शरीर के चोटों को देख कर ये लग रहा है कि उस नाबालिग युवक को थर्ड डिग्री टार्चर मौत देने वाला कौन है?
सूत्रों की माने तो ये आरोप एक स्थानीय डॉक्टर जो बीएचएमएस है, उसी के ऊपर इस घटना को अंजाम देने का हाथ बताया जा रहा है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि उसकी लड़की से इसके प्रेम संबंध थे तथा उसके घर इसका आना जाना था जो लड़की के पिता को कतई मंजूर नहीं था। लड़की के पिता ने अपने लोगों के साथ मिलकर इसे अगवा कर लिया और इसे शारीरिक प्रताड़ना दे दे कर फांसी के फंदे से लटका दिया। ऐसे में मामला चाहे जो भी हो लेकिन मौत के तरीके को देखकर थोड़ी देर के लिए कोई भी सहम जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications