बड़ी बहन के घर में गड़ी मिली छोटी बहन की लाश, जीजा ने लिखाई थी लापता की रिपोर्ट
हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में दस दिन से लापता एक विधवा महिला की रिपोर्ट लिखवाने वाले जीजा के घर से ही पुलिस ने उसकी लाश बरामद की। जीजा के घर की कोठरी में शव गड़ा हुआ मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था और शव के हाथ पीछे से बंधे हुए थे। परिजनों ने रेप कर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतिका के जीजा और बहन को गिरफ्तार कर लिया।

हरदोई जिले के थाना बेनीगंज के गिरधरपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई और हड़कंप मच गया। एक घर के अंदर कोठरी से दस दिन से लापता विधवा महिला प्रतिमा 25 वर्ष का शव गड़ा हुआ मिला। महिला के मुंह में कपडा ठूसा हुआ था और हाथ पीछे बंधे हुए थे। मृतिका की सगी बहन और जीजा लल्लू के घर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने जांच के दौरान मृतिका की सगी बहन और जीजा को गिरफ्तार कर लिया। बहन से कड़ाई से पूछताछ पर हत्या का खुलासा हुआ। ढाई बीघे जमीन के कारण जीजा और बहन ने मिलकर की अपनी छोटी बहन की हत्या कर दी। मृतिका की एक बेटी है जो नानी के पास रहती है।
प्रमिला और प्रतिमा, दोनों सगी बहनों की शादी दो सगे भाइयों से हुई थी। एक साल पहले प्रतिमा के पति की मौत हो गई जिसके बाद जीजा और बड़ी बहन ने हत्या की साजिश रची।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी हरियावां शैलेन्द्र सिंह राठौर ने इस घटना की जानकारी दी और हत्या का मुख्य कारण ढाई बीघे खेत को ही माना। उन्होंने मृतिका की बड़ी बहन और जीजा को दोषी माना। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications