पति-पत्नी होली खेलकर कमरे में हुए बंद, दरवाजा खुला तो देखा अंदर हुआ था खून

Recommended Video

      Saharanpur: मातम में बदली Holi, Husband पर Wife का Murder करने का आरोप । वनइंडिया हिंदी

      सहारनपुर।

      शुक्रवार
      को
      जिस
      महिला
      ने
      अपने
      पति
      के
      साथ
      जमकर
      होली
      की
      मस्ती
      की,
      उसको
      क्या
      पता
      था
      कि
      होली
      खेलने
      के
      तुरंत
      बाद
      उसके
      साथ
      ऐसा
      हो
      जाएगा
      कि
      कोई
      कल्पना
      भी
      नहीं
      कर
      सकता।
      होली
      खेलने
      के
      बाद
      महिला
      और
      उसका
      पति
      अपने
      कमरे
      में
      चले
      गए।
      थोड़ी
      देर
      बाद
      उनके
      कमरे
      पर
      बाहर
      से
      ताला
      लगा
      पाया
      गया
      तो
      सभी
      यह
      सोच
      रहे
      थे
      कि
      शायद
      दंपति
      बाजार
      गए
      होंगे।
      लेकिन
      देर
      तक
      उनके
      कमरे
      का
      ताला
      नहीं
      खुला
      तो
      शक
      होने
      पर
      पुलिस
      को
      बुलवाया
      गया।
      कमरे
      का
      ताला
      तोड़कर
      देखा
      गया
      तो
      सभी
      को
      गहरा
      झटका
      लगा।
      अंदर
      एक
      कोने
      में
      पत्नी
      की
      लाश
      थी।

      id="toptextpromo">
      id='are-slot-1'
      class='oiad
      oi-axt
      oiadv'>

      रेशू ने राखी से की थी दूसरी शादी

      रेशू ने राखी से की थी दूसरी शादी

      सहारनपुर की कोतवाली मंडी क्षेत्र के तोता चौक पर स्थित सरदार कालोनी में स्थित एक मकान के दो अलग-अलग भाग हैं। यह दोनों ही भाग मकान मालिक ने दो दंपतियों को किराये पर दे रखे हैं। एक भाग में रेशू नामक युवक अपनी 35 वर्षीय पत्नी के साथ रहता है। बताया जाता है कि रेशू की यह दूसरी शादी है। गत दिवस रेशू और राखी ने कालोनी वासियों के साथ मिलकर जमकर होली खेली थी। राखी ने भी अपने पति रेशू के साथ खूब मस्ती की थी। बताया जाता है कि होली के दिन दोनों ने तीन बजे तक होली खेली थी और उसके बाद दोनों अपने कमरे में चले गए थे।

      कमरे के अंदर राखी का कत्ल

      कमरे के अंदर राखी का कत्ल

      क्षेत्रवासियों के अनुसार, तीन बजे के बाद उनके कमरे पर ताला लटक गया था। सभी ने यह समझा कि दोनों पति-पत्नी घूमने-फिरने के लिए कहीं चले गए होंगे। शनिवार की सुबह तक भी ताला नहीं खुला तो दोपहर बाद क्षेत्रवासियों ने इसकी जानकारी कोतवाली मंडी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेशू के कमरे का ताला तोड़ा जिसके बाद अंदर का नजारा देखकर पुलिस और लोगों के होश गुम हो गए।भीतर रेशू की पत्नी राखी का शव पड़ा था, जबकि रेशू का कहीं अता पता नहीं था। राखी ने होली वाले ही कपडे़ पहन रखे थे।

      पुलिस कर रही फरार पति की तलाश

      पुलिस कर रही फरार पति की तलाश

      जानकारी मिलने पर सीओ इंदू सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि मृतका राखी के गले पर रस्सी को निशान पाए गए हैं, इससे लगता है कि उसकी हत्या की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि मृतका का पति गायब है। हो सकता है कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की हो। क्षेत्रवासी दंपत्ति के नाम पते के अलावा कुछ ज्यादा नहीं बता पा रहे है। लापता रेशू की तलाश कराई जा रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+