गले में पट्टा डालकर बाद में लटकाया पहले गुप्तांग पर किया जघन्य हमला

जिसने भी युवक का ये हश्र देखा वो खुद भी खौफजदा हो गया। शव को देखकर लोगों ने चीखना तक शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह युवक का शव बहार खींचा।

इलाहाबाद। इलाहाबाद में हत्या की एक सनसनीखेज और खौफनाक वारदात हुई है। एक युवक की इतनी बेरहमी से हत्या की गई है कि उसके शव को देखकर लोग अंदर तक कांप गए। कत्ल किए गए युवक का पहले तो गुप्तांग किसी वजनी चीज से कूंच दिया गया था। फिर उसके गले में कुत्ते का पट्टा बांधकर रेलवे के ओवर ब्रिज पर रेलिंग के सहारे लटका दिया गया। जमीन से लगभग 50 फीट ऊपर हवा में झूल रहे शव को देखकर पुलिस भी हत्या के इस खौफनाक तरीके पर अचरज में थी। जिसने भी युवक का ये हश्र देखा वो खुद भी खौफजदा हो गया। पुलिस ने किसी तरह युवक का शव बाहर खींचा। शिनाख्त की कोशिश हुई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शरीर पर चोटों के बहुत से जख्म हैं। बॉडी को अब पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Dead body found injured Private part

दहशत में चीखने लगा था देखने वाला

वारदात इलहाबाद के थरवई थाना अंतर्गत डेरागदाई गांव की है। गांव नेशनल हाईवे के किनारे है, यहां से रेल अंडर पास है और उसके लिए रेलवे ओवर ब्रिज बनाया गया है। सुबह ग्रामीण उधर टहलने गए थे तभी एक ग्रामीण की नजर पुल से लटकती लाश पर पड़ी तो डर कर चीखने लगे। शोर मचा और भीड़ जुटी, पुलिस पहुंची। बॉडी को रेलिंग से नीचे उतारा गया। मृतक के गले में कुत्ते का पट्टा, फांसी के फंदे के रूप में बंधा हुआ था। शव का गुप्तांग किसी चीज से कूंच दिया गया था और पूरा शरीर चोट से भरा हुआ था।

Dead body found injured Private part
Dead body found injured Private part

थानेदार क्या बोले?

थरवई थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बतया की युवक के दाहिने हाथ में ऊं और सर्प का टैटू बना हुआ है। इस तरह के टैटू बनवाने में काफी पैसे खर्च होते हैं। युवक के कपड़े भी ब्रांडेड है। युवक किसी बड़े परिवार का लग रहा है। इसकी हत्या बहुत बेरहमी से कही और की गई और फिर यहां लेकर इसे टांग दिया गया। चोटों के निशान देखकर लग रहा है की हत्या पीट-पीटकर हुई है। जिस तरह से बेरहमी हुई है, उससे लग रहा है कि हत्यारों का ये प्लान किया हुआ मर्डर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+