खेत में मिली मां-बाप और बेटे की लाश, पूरा परिवार कैसे हुआ खत्म?
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के तहसील भर्थना में तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। मौत की सूचना सुनते ही काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर लोग इकट्ठे हो गए। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि तीनों लोगों की मौत जहर खाने से हुई है।

तीन लोगों की घटना से क्षेत्र में हड़कंप
मामला इटावा जिले के भर्थना क्षेत्र के सहजपुर गांव का है जहां पर एक ही परिवार के तीन-तीन लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतकों में 75 वर्षीय पिता छोटे लाल, 70 वर्षीय माता रामवती और 25 साल के पुत्र राजू पाल शामिल है। पास-पड़ोस ने जब उनके शव एक साथ खेत में पड़े देखे तो पुलिस को सूचना कर दी । मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

भाई ने कुछ बताने से किया इनकार
वृद्ध मृतक के भाई ने बताया कि हम तो अलग रहते हैं। जब हमें फोन के द्वारा सूचना दी गई तब हमें मालूम हुआ। साथ ही मृतक के भाई ने बताया कि हमें कोई मतलब नहीं, यह कैसे हुआ। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि यह थाना भर्थना क्षेत्र के अंतरगत सहजपुर गांव है जहां पर तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है।

पुलिस कह रही खुदकुशी की बात
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया गांव और परिजनों से पता करने पर यह प्रतीत होता है, कि इन लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। डिटेल की लिए अभी बॉडी का पंचायतनामा भरा कर पीएम के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद सब क्लीयर हो जाएगा। जो-जो भी इनके नजदीक से मिली है। सोनपापड़ी, पानी का जग इन सब चीजों को अपने कब्जे में लेकर इनको चेक कराया जाएगा। जो भी जांच में सामने आएगा उस पर कार्यवाही कराई जाएगी। वही अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आपसी तनाव के कारण इन लोगों ने आत्महत्या की है।












Click it and Unblock the Notifications