मेरठ: तांत्रिक क्रिया के लिए कब्रिस्तान से निकाले जा रहे बच्चों के शव!

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कब्र से मासूम बच्चों के शव निकाले जाने का सिलसिला जारी है। महज 24 घंटों के भीतर दो मासूम बच्चों के शव कब्र से निकाले गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि किसी अज्ञात शख्स द्वारा तांत्रिक क्रिया के लिए ही मासूम और ताजा दफनाये गये शवों को निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया।

Dead bodies of children are lost from graveyard of Meerut

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात्रि लिसाड़ी गेट थाना इलाके में स्थित एक कब्रिस्तान का पास ढाई साल की बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। शव पर धारदार हथियार के निशान पाये गये थे। शव की शिनाख्त नबिया निवासी शाहपीर गेट के रूप में हुई थी।

Dead bodies of children are lost from graveyard of Meerut

पुलिस ने इस संबंध में पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजकर अपनी तफ्तीश शुरू ही की थी। फिर एक कब्र से अन्य बच्ची का शव गायब मिला जिससे हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि एक माह पहले इस बच्ची को मौत के बाद यहां दफनाया गया था।

Dead bodies of children are lost from graveyard of Meerut

कब्रिस्तान में लोगों की भीड़ जुट गई, पुलिस भी बुलाई गई। लोगों का आरोप है कि किसी अज्ञात द्वारा तांत्रिक क्रियाओं के लिए शव को कब्र से निकाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई , परिजनों द्वारा थाना पर तहरीर दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+