DDU University: LLB BA BSc की सम सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारणी जारी, इस लिंक पर करें क्लिक

DDU University News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2024-25 के अंतर्गत एलएल.बी., बी.ए. एलएल.बी., बीसीए तथा पी.जी. डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर (संस्थागत / बैक) परीक्षाओं हेतु समय सारणी जारी कर दी गई है। यह समय सारणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर उपलब्ध है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा, "विश्वविद्यालय छात्रों के शैक्षणिक हितों को सर्वोपरि मानते हुए समयबद्ध और पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं सभी परीक्षार्थियों को उनकी आगामी परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ।"

ddu university

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा विद्यार्थियों को आवश्यक सूचनाएँ समय पर उपलब्ध कराएं।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं इसके समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत संचालित वार्षिक एवं सम सेमेस्टर परीक्षाएं आज शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गईं।

इन परीक्षाओं में कुल 22,372 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 22,142 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 230 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+