दारुल उलूम देवबंद के मुफ्ती का फतवा, महिलाओं के लिए पुरुष फुटबॉल मैच देखना नाजायज
सहारनपुर। सऊदी अरब के एक फतवे में औरतों के लिए मर्दों का फुटबाल मैच देखने को हराम बताया गया है। सऊदी अरब के इस फतवे पर देवबंदी मुफ्ती-ए-कराम ने सहमति व्यक्त करते हुए फतवे को सही बताया है। दारुल उलूम देवबंद के मुफ्ती अथर कासमी ने कहा है कि फुटबाल खिलाड़ी शॉर्ट नेकर पहन कर मैच खेलते हैं, ऐसे में महिलाओं की नजर खिलाड़ियों के घुटनों पर पड़ती हैं, जिसे देखना गुनाह है।

सऊदी अरब के फतवे को देवबंदी उलेमाआें दिया सही करार
सऊदी अरब सरकार में धार्मिक मामलों के पूर्व अध्यक्ष शेख साद अल हजीरी की ओर से जारी किये गए फतवे में महिलाओं के लिए मर्दों का फुटबाल मैच देखने को हराम करार दिया गया है। सऊदी मुफ्ती ने तर्क दिया है कि फुटबाल खिलाड़ी शॉर्ट नेकर पहन कर मैच खेलते हैं और महिलाओं की नजर खिलाड़ियों के घुटनों और जांघों पर पड़ती हैं, जिसे देखना गुनाह है।

'मौजूदा सऊदी सरकार अपनी संस्कृति से भटक रही है'
सऊदी मुफ्ती के इस फतवे के बाद वहां एक नई बहस छिड़ गई है क्योंकि सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हाल ही में महिलाओं को स्टेडियम में जाकर मैच देखने की इजाजत दी थी। जिसके बाद से बड़ी तादाद में वहां की महिलाएं मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंच रही थी। इसी परिपेक्ष्य में सऊदी मुफ्ती की ओर से यह फतवा जारी किया गया है।

फुटबॉल मैच देखने को लेकर जारी किया फतवा
सऊदी अरब के इस फतवे पर अपनी राय व्यक्त करते हुए फतवा ऑन मोबाइल सर्विस के चेयरमैन मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा कि मौजूदा सऊदी सरकार अपनी संस्कृति से भटक रही है, जो गैर मुनासिब है। उन्होंने कहा कि सऊदी मुफ्ती की ओर से दिया गया फतवे मसले के हिसाब से बिल्कुल सही है, इसलिए वहां की अवाम को उलमा और मुफ्ती ए कराम के फैसले पर अमल करना चाहिए।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications