फुटपाथ से किडनैपिंग, रेप और मर्डर करने वाले कैब ड्राइवर का एनकाउंटर, भागने की फिराक में था कैब ड्राइवर
Delhi Mehrauli Assault Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में फुटपाथ पर सो रही एक मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दरिंदगी की गई। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया था।
मंगलवार को जब दिल्ली पुलिस की टीम इस नरपिशाच को क्राइम सीन के री-क्रिएशन के लिए गुरुग्राम ले जा रही थी, तब उसने सरकारी गिरफ्त से भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं, जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे फौरन पास के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

फुटपाथ से किडनैपिंग और जंगल में दरिंदगी
यह पूरा मामला 22 जून की सुबह का है, जब बेघर पीड़ित परिवार ने अपनी 11 साल की बेटी के अचानक लापता होने की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। शिकायत मिलते ही महरौली थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और बच्ची की तलाश के लिए कई विशेष टीमें गठित की गईं। जांच अधिकारियों ने बिना वक्त गंवाए दिल्ली से लेकर हरियाणा बॉर्डर तक की सड़कों पर लगे सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में कहीं भी दिखे बंद नाला या जलभराव? CM रेखा गुप्ता ने बताया 311 App का नया प्लान, 34 लाख टन सिल्ट हटाई
तकनीकी सर्विलांस और एक संदिग्ध कैब की फुटेज की मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी ड्राइवर को दबोच लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह सोती हुई बच्ची को उठाकर गुरुग्राम के सुनसान जंगली इलाके में ले गया था, जहां उसने दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी।
#WATCH | Delhi | A man accused of raping and murdering an 11-year-old girl was injured in a police encounter. The accused was attempting to escape from police custody. More details awaited: Delhi Police
(Visuals from the spot) pic.twitter.com/Dqt6xtsVrQ
— ANI (@ANI) June 23, 2026
ऐसे हुआ पुलिस और आरोपी का आमना-सामना
गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत मंगलवार को पुलिस आरोपी को उसी सुनसान जगह पर लेकर जा रही थी, जहां उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का मकसद घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाना और मौका-ए-वारदात का मुआयना करना था। इसी बीच, मौका पाकर आरोपी ने पुलिसकर्मियों को चकमा दिया और वहां से भागने की फिराक में दौड़ लगा दी।
पुलिस टीम ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन जब वह नहीं माना तो आत्मरक्षार्थ और उसे रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। पैर में गोली लगने से आरोपी वहीं ढेर हो गया। पुलिस अब इस संवेदनशील मामले की केस डायरी को मजबूत करने के लिए फॉरेंसिक सबूत जुटा रही है ताकि कोर्ट में सख्त से सख्त सजा पक्की की जा सके।
ये भी पढ़ें: पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी को फांसी दिलाने की तैयारी, फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस












Click it and Unblock the Notifications