भारत बंद के दौरान दलितों ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था, घटना का वीडियो वायरल

बुलंदशहर। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 2 अप्रैल को दलितों के प्रदर्शन के दौरान कई जगह पुलिस और दलितों की झड़प हुई थी। वहीं, यूपी के बुलंदशहर में भारत बंद के दौरान दलितों की दबंगई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं और प्रदर्शनकारी उन्हें दौड़ा रहे है। इस दौरान पुलिसवालों को बंधक बनाकर भी पीटा गया। बता दें कि वीडियो 2 अप्रैल का बताया जा रहा है।

Dalit protesters beaten policemen

2 अप्रैल को बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाडौल में प्रदर्शनकारियों द्वारा खानपुर थानाध्यक्ष हरिओम सिंह, दरोगा सुखदेव चीमा, कांस्टेबल रविन्द्र सहित 4 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था। बता दें कि वीडियो में प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों को पीटते हुए एक घर से निकाल रहे है। वीडियो के अनुसार पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भाग रहे है और प्रदर्शनकारी पीछे से उनके ऊपर पथराव कर रहे है। वीडियो में आक्रोशित प्रदर्शनकारी हाथों में डण्डे लेकर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के लिए उतारू होते भी दिख रहे है।

Dalit protesters beaten policemen in bulandshahr

बता दें कि 2 अप्रैल को खानपुर के जडौल गांव में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी गयी थी। अंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने की खबर मिलते ही दलित आक्रोशित हो गये और पुलिसकर्मियों पर ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने का आरोप लगाने लगे। गुस्साएं प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना पीटाई कर डाली, यही नहीं पुलिसकर्मियों के ऊपर पथराव भी किया। जिसका किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर पीटने और पथराव करने पर पुलिस ने 24 ग्रामीणों को नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि 15 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+