यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल, चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव को सौंपा

समाजवादी पार्टी में घमासान के बीच चुनाव आयोग ने अपना फैसला सुना दिया है। चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह दोनों दिया है।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में चुनाव चिन्ह साइकिल पर झगड़ा चुनाव आयोग के फैसले के बाद थम गया है। अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव पर भारी पड़े हैं। चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह दोनों अखिलेश यादव को सौंप दिया है।

sp समाजवादी पार्टी और साइकिल अखिलेश की बपौती, बाप की नहीं

सपा का नाम और चिन्ह अखिलेश यादव को मिला

अखिलेश यादव के लिए ये एक बड़ी कामयाबी है। मुलायम सिंह यादव भी पार्टी का चुनाव चिन्ह चाहते थे। इसी को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया, लेकिन चुनाव आयोग ने अहम फैसला देते हुए पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह दोनों ही अखिलेश यादव को दे दिया है।
इसे भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव से जीता मुकाबला

अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव से जीता मुकाबला

समाजवादी पार्टी में झगड़ा उस समय बढ़ा जब 1 जनवरी को राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को एक धड़े ने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता अखिलेश यादव के समर्थन में आ गए। अखिलेश यादव गुट की ओर से दावा किया गया कि पार्टी के 200 से ज्यादा विधायक उनके समर्थन में हैं।

मुलायम सिंह यादव ने किया था 'साइकिल' पर दावा

मुलायम सिंह यादव ने किया था 'साइकिल' पर दावा

दूसरी ओर अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का विरोध किया। उन्होंने इसे पार्टी विरोधी करार दिया। हालांकि इस पूरे हंगामे को खत्म करने के लिए कई बार मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच बैठक भी हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सुलह की कोशिशें की। हालांकि मामला नहीं थमा।

चुनाव आयोग के फैसले के बाद जश्न में जुटे अखिलेश समर्थक

चुनाव आयोग के फैसले के बाद जश्न में जुटे अखिलेश समर्थक

मुलायम सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ चुनाव आयोग पहुंच गए। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पर उनका दावा है। चुनाव चिन्ह साइकिल उन्हें मिलनी चाहिए। हालांकि चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को सुना और इस मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया। चुनाव आयोग ने जो फैसला सुनाया वो मुलायम सिंह यादव के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था।

फैसले के बाद मुलायम सिंह यादव ने की अखिलेश से मुलाकात

फैसले के बाद मुलायम सिंह यादव ने की अखिलेश से मुलाकात

चुनाव आयोग की ओर से अखिलेश यादव को पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह सौंपा गया। अखिलेश यादव की ओर से दावा किया गया था कि सपा का चुनाव चिन्ह उन्हें मिलना चाहिए, क्योंकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और 200 से ज्यादा विधायक उनके समर्थन में हैं। उन्होंने इन विधायकों और नेताओं की पूरी लिस्ट भी चुनाव आयोग को सौंपी थी। चुनाव आयोग का फैसला आते ही लखनऊ में अखिलेश यादव के समर्थक जश्न मनाने में जुट गए। इस बीच मुलायम सिंह यादव भी अखिलेश यादव से मिलने के लिए पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+