उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
उत्तर प्रदेश में इस बार बड़ी जीत की उम्मीद लेकर उतर रही भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी लंबे इंतजार और बैठकों के दौर के बाद आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हर सीट के कई-कई दावेदार होने के चलते आलाकमान को टिकट बंटवारे में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि कई बड़े नेता अपने लिए या अपने चहेतों के लिए टिकट दिलवाने में कामयाब रहे हैं तो कईयों को निराशा भी हाथ लगी है।

उत्तर प्रदेश की 149 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया है। इसमें पहले दो फेज में होने वाले चुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। इनमें सभी सीटिंग एमएलए को शामिल किया गया है। नोएडा, साहिबाबाद और कैराना की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। ये है पूरी लिस्ट।
पढ़ें- यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल, चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव को सौंपा
Download











Click it and Unblock the Notifications