लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा 48 लाख का सोना, दो गिरफ्तार
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर मंगलवार को दुबई से स्मगलिंग का सोना ला रहे दो लोगों को कस्टम विभाग ने पकड़ लिया। इनके पास से करीब डेढ़ किलों सोना जब्त किया गया है। बाजार में इसकी कीमत करीब 48 लाख रुपए है।

कस्टम विभाग के आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक ) एसके के शर्मा ने बताया कि दुबई आ रही प्लाइट प्लाइट नंबर आई एक्स 194 से मुंबई निवासी मोबिना बशीन आ रहे थे। इनके पास से 1190 ग्राम सोना मिला है। यह सोना गत्ते के पैकेट में दीवार पर कार्बन पेपर के नीचे सोने की शीट्स के रूप में छिपाकर लाया जा रहा था। बाजार में इसकी कीमत 36 लाख रुपए है।

वहीं, एक दूसरे यात्री मुज्जफर नगर निवासी मोहम्मद गुलशन के पास से 411 ग्राम सोना मिला। गुलशन मीट मिक्सर में गोल्ड शीटर के रूप में यह सोना ला रहा था। अधिकारियों ने बताया कि यह सोना करीब 12 लाख 70 हजार रुपए का है। दोनों ही लोगों को कस्टम विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications