इनलैंड वाटर वे अथॉरिटी से मिलेगा क्रूज सेवा को बढ़ावा: CM योगी
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लैंड लॉक्ड स्टेट कहे जाने वाले यूपी में सरकार ने राप्ती, सरयू, गंगा और यमुना जैसी नदियों में इनलैंड वाटर वे सेवा शुरू करने के लिए इनलैंड वाटर वे अथॉरिटी का गठन किया है। उन्होंने साथ में जोड़ा कि इससे क्रूज सेवा को बढ़ावा मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर पर्यटन के नायाब केंद्र के रूप में उभरे सुरम्य रामगढ़ताल में क्वीन लेक क्रूज का उद्घाटन करने के बाद यहां ताल की जेट्टी पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। सड़कों को टूलेन से फोरलेन, सिक्सलेन, एटलेन और ट्वेल्वलेन बनाया जा रहा है।
यूपी में रेल और एयर कनेक्टिविटी भी शानदार है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इसके बावजूद यूपी को लैंड लॉक्ड स्टेट कहा जाता था। पर, पीएम मोदी ने इसका भी रास्ता निकाल दिया है। उनके मार्गदर्शन में वाराणसी से हल्दिया तक गंगा नदी में इनलैंड वाटर वे बनाकर क्रूज चलाया जा रहा है। क्रूज सेवा को बढ़ावा देने के लिए लिए उत्तर प्रदेश में इनलैंड वाटर वे अथॉरिटी का भी गठन किया गया है।
शहर को जितना बढ़िया रखेंगे उतना बढ़ेगा पर्यटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर को आज अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रूज के रूप में नया उपहार मिला है। विशेष बात यह है कि इस क्रूज को तैयार करने में स्थानीय श्रमिकों ने योगदान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि हम जितना अच्छा शहर रखेंगे, उतनी ही पर्यटन की पर्यटन और विकास की संभावना बढ़ने के साथ नए रोजगार भी सृजित होंगे। सीएम योगी ने कहा कि 6 वर्ष पूर्व रामगढ़ताल की स्थिति क्या थी? यह सबने देखा है। अब यह नया पर्यटन स्थल बन चुका है। चारों तरफ सड़कें और फुटपाथ बन चुका है। यहां की चमचमाती लाइट देखकर लोगों को लगता ही नहीं कि वह गोरखपुर में ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications