होमगार्ड को फौजी ने पीटा, कपड़े फाड़े! पहुंचा हवालात, VIDEO
होमगार्ड का कहना है कि उसको फौजी ने पीटा और कपड़े फाड़ दिए। मौके पर पहुंची डायल 100 की पुलिस, फौजी को हवालात ले गई।
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चौराहे पर लगी लाल बत्ती को एक फौजी ने अनदेखा किया और चौराहा क्रॉस करने लगा। पुलिस व होमगार्ड के विरोध करने पर होमगार्ड को बुरी तरह धुन दिया, उसकी वर्दी फाड़ डाली। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस की टीम ने आरोपी फौजी को हवालात पहुंचा दिया।

घटना मैनपुरी सदर कोतवाली इलाके के भांवत चौराहे की है। यहां एक सीआरपीएफ के जवान राजीव यादव ने चौराहे पर लगी लाल बत्ती के नियम तोड़ते हुए बाइक आगे बढ़ा दी। डयूटी पर तैनात होमगार्ड के सिपाही दिनेश कुमार ने जब उसे रोका तो कहासुनी हो गयी।
इस बात पर जवान ने होमगार्ड के जवान को पीट दिया, उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस की डायल 100 की टीम ने सीआरपीएफ के जवान को पकड़कर उसके साथ हाथापाई की।

उसके बाद उसे कोतवाली ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। एसपी सुनील सक्सेना का कहना है कि आरोपी सीआरपीएफ के जवान के खिलाफ मुकदमा लिखकर उसे जेल भेजा जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications