भैंस चोर होने के शक में भीड़ ने युवक को उतारा मौत के घाट

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली थाना कैंट के ठहरिया में भैंस चोर होने के शक में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक शाहरुख नाम का एक युवक देर रात यह कहकर घर से निकला था कि वह अपने पड़ोस के गांव में रहने वाली खाला(मौसी) के घर जा रहा है। लेकिन सुबह पुलिस द्वारा परिवार को सूचना मिली कि शाहरुख की हालत खराब है वह जिला अस्पताल में भर्ती है।

भैंस चोर होने के शक में भीड़ ने युवक को उतारा मौत के घाट

वहीं शाहरुख की जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। शाहरुख के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। शाहरुख के भाई वसीम ने बताया कि शाहरुख अपने तीन दोस्तों के साथ गया था लेकिन सुबह यह खबर मिली उसकी मौत हो गई है। शाहरुख के शव को देखकर यह लग रहा है कि उसकी पब्लिक ने पिटाई की है साथ ही उसे जहर भी खिलाया गया है।

एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि सुबह कैंट थाने से खबर मिली थी कि कुछ लोग बरेली कैंट एरिया में भैंस चुराने गए थे। जहां लोगों के बीच कुछ विवाद हो गया और लोगों ने एक युवक के साथ हाथापाई शरू कर दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एक परिजन का यह भी कहना है कि शाहरुख चोर नहीं हो सकता है वह दुबई में नौकरी करता था। उसके पास किसी भी तरह की कोई कमी नहीं थी। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने घटना स्थल का खुद जायजा लिया है साथ जल्द मामले के खुलासे की बात भी कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+