बिजनौर: नदी छोड़कर गांव में घुस आया मगरमच्छ, लोगों में दहशत

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मगरमच्छ नदी से निकल कर गांव में जा घुसा। मगरमच्छ को देखकर गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने गांव में मगरमच्छ घुसने की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। काफी मशक्त के बाद वन विभाग और पुलिसकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। वन विभाग मगरमच्छ को अपने साथ ले गया।

Crocodile enters the village in bijnor

बिजनौर कोतवाली क्षेत्र के गांव शर्मा वाला में मालन नदी से निकलकर देर रात एक मगरमच्छ गांव में घुस आया। मगरमच्छ के घुसने का पता सुबह ग्रामीणों को चला। ग्रामीणों ने इस मगरमच्छ की सूचना पुलिस के साथ साथ वन विभाग की टीम को दी।

वन विभाग और पुलिस की टीम ने जला बिछाकर कड़ी मशक्त के बाद मगरमच्छ को जाल में पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मगरमच्छ को गंगा में छोड़ने के ले गए। मगरमच्छ के गांव में घुसने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें: इटावा में हाइवे किनारे मिला महिला का जलता हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+