इटावा: हाइवे किनारे मिला महिला का जलता हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नेशनल हाइवे-2 पर सड़क किनारे एक महिला का जलता हुआ शव मिला है। जलता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को एकत्र कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-2 पर खेतों में एक अज्ञात महिला का जलता हुआ शव मिला है। ग्रामीणों की मानें तो जब वह शौच के लिए सड़क किनारे खेतों में पहुंचे तो उन्होंने जलता हुआ शव मिला। शव की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्र कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
एसएसपी ने बताया कि नेशनल हाइवे 2 के पास एक महिला की जला हुआ शव मिला है। महिला की उम्र करीब 25 साल के आसपास है। एसएसपी की माने तो महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications