यूपी के हिस्ट्रीशीटर से हुई पुलिस मुठभेड़, पकड़ा गया शार्गिद शेरा भी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउण्ड़ गोलियां चली, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि भाग रहे उसके साथी शेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की माने तो सोनू राजपूत के ऊपर 36 मुकदमे दर्ज है। वहीं, शेरा पर 17 मुकदमें दर्ज है।

criminal injured in police encounter in kanpur

शहर में ताबड़तोड़ हो रही लूट की वारदतों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस काफी दिनों से सोनू राजपूत और शेरा की तलाश में थी। सीओ सैफुद्दीन बेग की माने तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नौबस्ता हाईवे पर पहरा कड़ा कर दिया। तभी पुलिस को दस दिन पहले जेल से छूटे शेरा के अपने साथी नीरज के साथ बाइक से निकलने की जानकारी मिली। केसा के पास पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें घेर लिया। अपने को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से कई राउण्ड़ गोलियां चली, जिसमें एक गोली सोनू के पैर में जा लगी।

criminal injured in police encounter in kanpur

इसी दौरान शेरा वहां से भागने लगा तो पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी साउथ रवीना त्यागी और नौबस्ता इंस्पेक्टर संतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने घायल बदमाश सोनू को हैलट में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं, शेरा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: सात फेरों के बाद दूल्हा हुआ बेहोश, दुल्हन ने साथ जाने से किया इंकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+