यूपी चुनाव: परिवार संग वोट डालने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी
किक्रेटर शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। विधानसभा क्षेत्र अमरोहा में रहने वाले शमी ने सहसपुर अली नगर के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
मुरादाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अमरोहा में अपन वोट डाला। शमी ने पत्नी हसीन के साथ मतदान कर प्रदेश के लोगों से मतदान करने की अपील की।
यूपी में दूसरे चरण के मतदान के दिन किक्रेटर शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। विधानसभा क्षेत्र अमरोहा में रहने वाले शमी ने सहसपुर अली नगर के पोलिंग बूथ पर मतदान किया। जब क्रिकेटर शमी मतदान करने बूथ पर पहुंचे तो वहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। लोग उनकी तस्वीरें खींचने में लग गए। शमी ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश के लोगों से अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सेदारी निभाए।












Click it and Unblock the Notifications