UP News: कुमार विश्वास और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने भेजे समन, क्या हैं आरोप?

UP MP-MLA Court News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की एक स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और प्रख्यात कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) सहित दिल्ली सरकार के दो पूर्व मंत्रियों को समन जारी किया है। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को 15 मई को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता (MCC) के कथित उल्लंघन से जुड़ी है। स्पेशल लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र के अनुसार, यह मामला 6 मई 2014 का है।

kumar vishwas satyendar jain

क्या हैं आरोप?

उस समय कुमार विश्वास अमेठी लोकसभा क्षेत्र से 'आप' के प्रत्याशी थे। आरोप है कि मतदान से 48 घंटे पहले, प्रशासन के निर्देशों के बावजूद कुमार विश्वास और उनके समर्थकों ने क्षेत्र नहीं छोड़ा था। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, उस समय केवल स्थानीय मतदाताओं को ही क्षेत्र में रहने की अनुमति थी, लेकिन बाहरी व्यक्ति होने के बावजूद सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती और अन्य समर्थक वहां मौजूद थे।

आचार संहिता उल्लंघन का मामला

तत्कालीन कोतवाल मोहम्मद हमीद ने कुमार विश्वास और उनके साथियों को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश दिया था, लेकिन निर्देशों का पालन न करने पर पुलिस ने उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया था।

पहले यह मामला एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में था, जिसे हाल ही में स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है। अब करीब एक दशक बाद कोर्ट की इस सक्रियता ने एक बार फिर पुराने राजनीतिक विवादों को चर्चा में ला दिया है।

ममता बनर्जी बनाम एग्जिट पोल: दीदी के गढ़ में चुनावी सर्वे की चुनौती, क्या इस बार बदल जाएगा बंगाल का गणित?
ममता बनर्जी बनाम एग्जिट पोल: दीदी के गढ़ में चुनावी सर्वे की चुनौती, क्या इस बार बदल जाएगा बंगाल का गणित?

बेहद दिलचस्प था 2014 का अमेठी संग्राम

गौरतलब है कि 2014 का अमेठी चुनाव देश की सबसे हॉट सीटों में से एक था। यहां कुमार विश्वास का सीधा मुकाबला कांग्रेस के राहुल गांधी और भाजपा की स्मृति ईरानी से था। उस समय आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। पहली बार गांधी परिवार के इस गढ़ में स्मृति ईरानी और कुमार विश्वास ने कड़ी चुनौती पेश की थी।

Bengal Election Result 2026: बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम विवाद के बाद EC का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
Bengal Election Result 2026: बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम विवाद के बाद EC का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड

हालांकि, कांग्रेस के राहुल गांधी इस चुनाव में विजयी रहे। उन्हें कुल 4,08,256 वोट मिले थे। भाजपा की स्मृति ईरानी दूसरे नंबर पर रहीं। उन्होंने राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी और 3,00,748 वोट हासिल किए। हार का अंतर केवल 1.07 लाख वोटों का था, जो इस सीट के इतिहास में कांग्रेस के लिए काफी कम माना गया। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुमार विश्वास तीसरे स्थान पर रहे। अपनी पूरी ताकत झोंकने के बावजूद वे केवल 25,527 वोट ही प्राप्त कर सके और अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे।

बंगाल नतीजों से पहले ममता का 'मिशन काउंटिंग': बनाई अभेद्य रणनीति, एजेंटों को मिला नंदिग्राम के लिए सख्त मंत्र
बंगाल नतीजों से पहले ममता का 'मिशन काउंटिंग': बनाई अभेद्य रणनीति, एजेंटों को मिला नंदिग्राम के लिए सख्त मंत्र
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+