शादी के फेरे लेने के बाद जोड़े ने पहले वोट डाला, फिर हुई विदाई
बरेली में एक जोड़े ने मतदान कर अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की। सात फेरे लेने के बाद सबसे पहले उन्होंने वोट डालने के काम किया। उसके बाद दुल्हन की विदाई हुई।
बरेली। उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण की वोटिंग है और लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने बरेली में सेहरा बांधे दूल्हा और लाल जोड़े में दुल्हन पहुंचीं तो उन्होंने सभी लोगों का ध्यान खींचा। इस जोड़े ने 15 फरवरी की सुबह में सात फेरे लिए और उसके ठीक बाद वोटिंग करने चले आए।

बरेली में नवविवाहिता जोड़े ने फेरे लेने के बाद वोट डालकर अपने दिन की शुरुआत की। लाल जोड़े में सजी दुल्हन हमसफ़र दूल्हे के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचीं। 14 फरवरी की रात में दोनों की शादी थी। 15 फरवरी की सुबह 5 बजे इस जोड़े ने सात फेरे लिए।
फेरे लेने के बाद इन्होंने सबसे पहले यूपी विधान सभा 2017 में वोट डालना जरूरी समझा। वोट डालने के बाद दुल्हन की विदाई हुई।












Click it and Unblock the Notifications