उत्तर प्रदेश में 15 मई तक के लिए स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं भी स्थगित

उत्तर प्रदेश में 15 मई तक के लिए 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं भी स्थगित

लखनऊ, 15 अप्रैल: उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए राज्य के12वीं तक के स्कूल-कॉलेज 15 मई तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। राज्य में बोर्ड एग्जाम समेत सभी परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। परीक्षाओं पर 15 मई के बाद फैसला लिया जाएगा। राज्य के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने गुरुवार को कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक ये फैसले हुए हैं।

Recommended Video

    UP Board 10th, 12th Exams 2021: Up Board की परीक्षाएं 20 May तक टलीं | वनइंडिया हिंदी
    Uttar Pradesh govt shuts down schools and colleges till May 15, up govt postponed state Board examinations, coronavirus, Uttar Pradesh, school, college, lucknow, उत्तर प्रदेश, कोरोना वायरस

    उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, उत्तर प्रदेश में स्कूलों को 15 मई तक बंद कर दिया है। वहीं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 20 मई तक के लिए स्थगित की गई है। मई के पहले सप्ताह में कोरोना की स्थिति को देखने के बाद फैसला किया जाएगा कि परीक्षा हो सकती है या नहीं। परीक्षा ना होने की स्थिति में अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की परीक्षाएं भी 15 मई तक स्थगित की गई है।

    इन राज्यों में भी टली परीक्षाएं

    उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, ओडिसा और गुजरात की सरकारों ने भी कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए परीक्षाएं टाल दी हैं। ओडिशा और गुजरात की सरकार ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम टालने का फैसला लिया है। सरकार बाद में परीक्षा कराने पर विचार करेगी। वहीं हरियाणा सरकार ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है। बता दें इससे पहले बुधवार को शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टालने का ऐलान किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+