तो क्या यूपी में निकल चुका है कोरोना वायरस का पीक, एक्सपर्ट ने किया दावा
लखनऊ, मई 08: उत्तर प्रदेश वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का पीक निकल चुका है। प्रदेश के अंदर पिछले 24 घंटों में 26 हजार 847 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 34 हजार 731 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए है। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सचिव ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 2 लाख 45 हजार 786 है। कोविड की शुरुआत से अब तक यूपी में कुल 14 लाख 80 हजार 315 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना के पीक में आई कमी
चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कहा पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के अंदर जो कुल एक्टिव मामले है उन्में लगभग 60 हजार मामलों की कमी आई है। बताया कि आंकड़ों की मानें तो 01 मई 2021 को प्रदेश में 3 लाख 3 हजार 833 एक्टिव मामले थे, जो 8 मई यानी आज पीक 2 लाख 45 हजार 786 लगभगल 60 हजार कम है। बताया कि पिछले 24 घंटों की बात करें तो 26 हजार 847 नए मामले सामने आए हैं। तो वहीं, 34 हजार 731 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर जा चुके है।

संक्रमि मामलों की संख्या घटकर 2.5 लाख हो गई
बताया कि कहा कि सक्रिय मामलों की संख्या भी 2.5 लाख हो गई है। जो सक्रिय मामलों का पीक 3.1 लाख था।' टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महामारी, सामाजिक वैज्ञानिक और महामारी विज्ञानी आरती कुमार ने कहा, हालांकि 'पीक' की कोई आधिकारिक परिभाषा नहीं है। इसे महामारी के सबसे उच्चतम बिंदु के तौर पर देखा जाता है जहां पहुंचने के बाद वायरस के मामले कम होना शुरू करते हैं। यह शार्प या स्मूथ नहीं हो सकता है। यह पीक के छोटे और बड़े बिंदु हो सकते हैं।

निकल चुका है कोरोना का पीक
कोविड-19 के संदर्भ में, दुनिया भर के डाटा विश्लेषक और सांख्यिकीय मॉडलिंग विशेषज्ञ एक महामारी के पीक का निर्धारण करने के लिए उपकरण के तौर पर नए और सक्रिय मामलों का उपयोग करते हैं। इन दोनों की संख्या में आने वाली गिरावट को उस संकेतक के तौर पर देखा जाता है कि पीक निकल चुका है। अधिकारियों के अनुसार डाटा ऐसा ही संकेत देता है।












Click it and Unblock the Notifications