DJ बजाने को लेकर बारातियों और घरातियों में चले लात-घूसें, बवाल
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारातियों और घरातियों में विवाद हो गया। देखते-देखते ही विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लात-घूसों के साथ लाठी-डंडे भी चलने लग, जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घटना में आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। वहीं, मौके पर पहुंचे दुल्हन के परिजनों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

दरअसल, नानौता थाना क्षेत्र के गांव भावसी में शामली जिले के गांव मानकपुर के रहने वाले रणधीर के बेटे सुंदर की बारात आई थी। गुरुवार की दोपहर तक सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। तभी डीजे पर पसंद का गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते घरातियों ने बारातियों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चलने लगे। दोनों पक्षों को भिड़ते देख शादी के माहौल में अफरातफरी मच गई। जिससे करीब आधा दर्जन बाराती गम्भीर घायल हो गए।
सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक हमलावर फरार हो गए थे। बारातियों का कहना है कि उन पर हुए हमले की रिपोर्ट लिखी जाए और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। घायलों में सात का स्थानीय चिकित्सकों के यहां इलाज किया जा रहा है, जबकि एक को सहारनपुर रेफर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications