मेरठ: बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं बरसी से पहले चिपकाए भड़काऊ पोस्टर

मेरठ। बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं बरसी से पहले मेरठ में कई स्थानों पर रातोंरात आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा कर फिजा बिगाड़ने की कोशिश की गई। इन पोस्टरों में धोखे के 25 साल, कहीं हम भूल न जाएं, बाबरी मस्जिद की दोबारा तामीर करो जैसे स्लोगन लिखे गए।

 Controversial poster on Babri Maszid demolition in Meerut.

आपको बता दें, कि पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया संगठन के नाम से चस्पा मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए। लिसाड़ी गेट इलाके की विभिन्न कॉलोनियों की दीवारों पर चिपकाए गए इन पोस्टरों में बाबरी मस्जिद से संबंधित भड़काऊ स्लोगन लिखे थे। लोगों ने इन पोस्टरों को देखा तो प्रशासन को सूचना दी।

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने दीवारों से पोस्टर हटवा दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 Controversial poster on Babri Maszid demolition in Meerut.

एसएसपी ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई की गई है। पोस्टर हटवा दिए गए हैं और एक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

एसएसपी ने कहा कि जिसको नामजद किया गया है वो मेरठ का नहीं है। मेरठ के जो लोग इसमें शामिल हैं, उनको भी पकड़ा जाएगा। इस मामले में धार्मिक फिजा बिगाड़ने की कोशिश से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+